Law / Legal

अमीषा पटेल चेक बाउंस केस: 2 करोड़ 75 लाख की पेशकश में समझौते के लिए तैयार*

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने चेक बाउंस से जुड़े केस में दो करोड़ 75 लाख रुपए की पेशकश की है। आपसी समझौते के आधार पर, अमीषा ने प्रार्थी अजय सिंह को इस राशि का भुगतान करने का इरादा जताया है। गुरुवार को कोर्ट ने उन्हें कोर्ट के समक्ष उपस्थित होने के लिए निर्देश दिया है।

यह मामला साल 2017 से चल रहा है, जब अजय सिंह ने फिल्म देसी मैजिक के नाम पर अमीषा पटेल के खाते में ढाई करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए थे। बाद में, पैसे वापस नहीं होने पर अजय कुमार सिंह ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।

अमीषा पटेल ने इस मामले में आरोपों का सामना करते हुए 17 जून 2023 को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था। मामले की सुनवाई जारी है और उन्हें कोर्ट के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

Related Posts