Crime

अल्बेस्टर सीट गिरने से दो वर्षिय बच्चे की मौत, दूसरा 5 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:चतरा जिला के इटखोरी थाना क्षेत्र के मलकपुर गांव निवासी इटखोरी चौक में राज मोबाइल दुकान के संचालक राजू साव पिता छात्रधारी साव इकलौता दो वर्षीय पुत्र का घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरा बच्चा सुनिल साव पिता स्वर्गीय मथुरा साव का पांच वर्षीय बच्चा को गंभीर हालत में रांची रेफर किया गया। यह दोनों बच्चा एक घर के पास अल्बेस्टर सीट रखा हुआ था जहां यह दोनों बच्चा खेल रहे थे। खेलने के दौरान अल्बेस्टर सीट यह दोनों बच्चे के ऊपर से गिर गया। गिरने के बाद घटनास्थल पर ही एक बच्चे की मौत हो गई जब की दूसरे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव में छाया मातम घर वाले का रो रो कर बुरा हाल है।

Related Posts