Politics

हरियाणा में सीट शेयरिंग पर टूट के कगार पर BJP-JJP गठबंधन? बिना दुष्यंत चौटाला के नई सरकार का होगा गठन!

न्यूज़ लहर संवाददाता
नई दिल्ली:लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में भाजपा और जननायक जनता पार्टी यानी जजपा का गठबंधन टूटने की कगार पर पहुंच गया है। गठबंधन टूटने की वजह लोकसभा सीट बंटवारे पर सहमति न बन पाने को माना जा रहा है। जजपा हरियाणा में 1 से 2 लोकसभा सीटें मांग रही थी जबकि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन सभी 10 सीटों पर खुद लड़ने के पक्ष में है।

हरियाणा की भाजपा सरकार का मंत्रिमंडल आज सामूहिक इस्तीफा दे सकता है। इसके बाद नए सिरे से हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल गठित किया जाएगा। इस बार जजपा को मंत्रिमंडल से अलग करने के लिए रणनीति बनाई गई है। इस नए मंत्रिमंडल में जेजेपी शामिल नहीं होगी।

हरियाणा में आगामी लोकसभा चुनाव के बीच पर भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने की तैयारी है। एक तरफ सीएम मनोहर लाल ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है तो वहीं दूसरी तरफ दुष्यंत चौटाला ने सभी सरकारी गाड़ियां लौटा दी है। राजभवन पल -पल बदल रही स्थितियों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। अर्जुन मुंडा और तरुण चुग को बीजेपी ने ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया है। दोनो दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।

Related Posts