Regional

*श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन हेतु सूचना*

न्यूज़ लहर संवाददाता
यूपी: अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिदिन औसतन 1 से 1.5 लाख दर्शनार्थी दर्शन कर रहे हैं। दर्शनार्थी श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रातः 6:30 बजे से लेकर रात्रि 9:30 बजे तक दर्शन हेतु प्रवेश कर सकते हैं। प्रवेश की प्रक्रिया सरल है और दर्शनार्थियों को भगवान श्री रामलला सरकार के दिव्य दर्शन आसानी से हो जाते हैं।

दर्शन के लिए अपने साथ फूल-माला, प्रसाद आदि लेकर न आएं। प्रवेश पत्र हेतु आवश्यक सूचनाएँ जैसे कि नाम, आयु, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर एवं शहर का नाम आवश्यक हैं। यह प्रवेश पत्र श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट से भी उपलब्ध है और निःशुल्क है।

मंदिर प्रबंधन का कोई संबंध नहीं है यदि किसी को पैसा लेकर दर्शन करवाने का समाचार सुनने को मिलता है, तो वह धोखाधड़ी हो सकती है।

वृद्ध जनों और दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध है। यह व्हील चेयर केवल श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर के लिये है और इसका कोई किराया नहीं है।

आरतियों के समय प्रवेश पत्र की आवश्यकता है। अन्य समयों में प्रवेश पत्र की आवश्यकता नहीं है।

Related Posts