Regional

डीएवी गुआ के पूर्व प्राचार्य डॉ मनोज कुमार के असामयिक निधन के कारण डीएवी चिरिया मे प्रार्थना सभा का आयोजन

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित डीएवी गुआ के पूर्व प्राचार्य डॉ मनोज कुमार के असामयिक निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर छा गई। हर कोई स्तब्ध है ,लेकिन शायद यही विधि का विधान है जिसके सामने हर कोई विवस है।

उनके डीएवी के प्रति समर्पण तथा शिक्षा जगत के लिए किए गए सराहनीय कार्यों को सदैव याद किया जाएगा। डीएवी स्कूल चिड़िया में आज प्राचार्य एस के झा की अध्यक्षता मे भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार जनों को इस असहनीय पीड़ा और दुख से पार पाने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

Related Posts