Education

डीएवी गुवा के पूर्व प्राचार्य डॉ मनोज कुमार नही रहे

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

 

झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के 61 वर्षीय पूर्व प्राचार्य डा मनोज का एकाएक हृदय गति रुक जाने से उनके निवास स्थान पटना में निधन हो गया । वे लगातार 22 महीनों से डीएवी गुवा मे सेवारत रहने के उपरांत पिछले वर्ष 2023 में सेवानिवृत हुए थे ।प्राचार्य स्व डॉ मनोज कुमार ने शिक्षा प्रेमी के रूप में डीएवी गुवा,कथारा, कोडरमा एवं अनपरा के उत्थान में अग्रणी भूमिका निभाई थी। बच्चों को बेहतर शिक्षा दे एवं उनके चरित्र निमार्ण को ही उन्होने अपने जीवन का आधार बनाया था ।अच्छे शिक्षाविद व शिक्षा प्रेमी स्व प्राचार्य डॉ० मनोज कुमार वैशाली (बिहार) के रहने वाले थे। स्व हरिद्वार पांडेय के सुपुत्र स्व प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने जूलॉजी (ऑनर्स) गया कॉलेज गया से की थी ।तत्पश्चात स्नातक व एमएसी, पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ़ जूलॉजी विभाग से गया से की थी |मगध विश्वविद्यालय से 1983- 1985 में प्रथम श्रेणी से उतीर्ण किया।1984 जंतु विज्ञान में प्रतिष्ठा, गया कॉलेज गया से की थी। पी एच डी की उपाधि एस आर एफ, सीनियर रिसर्च फेलो (स्कॉलर) डीएसटी मे 1992 में डायनेमिक ऑफ प्रोटीन कंटेंट एवं कॅलोरिफिक वैल्यू एंड इट्स कैलोरिफिक वैल्यू ऑन थिलापिया मोसैम्बिका पीर्ट्स 1991 में लिखी, थेसिस पर उन्हे मिली थी।1988 -1996 तक बतौर ख्याता अंगीभूत महाविद्यालय में सेवारत रहे थे ।

बहुमुखी प्रतिभा के धनी स्व डॉ मनोज कुमार ने 1997 में बतौर पी जी टी, डीएवी संस्था के अनपरा (उप्र) में संत स्व० नारायण दास ग्रोवर के प्रेरणा से प्रेरित होकर योगदान दिया था। अगस्त 2000 में डीएवी झुमरी तिलैया (कोडरमा) में बतौर सुपरवाइजरी हेड डीएवी द्वारा प्रतिनियुक्त किए गए थे। एक जनवरी 2006 में स्व डॉ मनोज कुमार डीएवी कथारा के नए प्राचार्य बने।समस्याओं के निराकरण एवं पश्चिम सिंहभूम जिले के महारत्न कंपनी के सेल सम्बद्ध संचालित डीएवी गुवा मे उनका स्थानांतरण किया गया | स्व डॉ मनोज कुमार के पद भार ग्रहण करते ही डीएवी गुवा चहुंमुखी विकास हुआ था।

Related Posts