Politics

Breaking News: लोकसभा चुनाव की तारीखों का हो गया ऐलान, जानिए कब होंगे चुनाव, 4 जून को आएंगे नतीजे

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कांफ्रेंस करके चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। लोकसभा चुनाव 7 फेज में, पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को; नतीजे 4 जून को आएंगे

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, लोकसभा चुनाव में 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि सबसे बड़े लोकतंत्र के चुनाव पर दुनिया की नजर रहती है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आयोग की टीम ने सभी राज्यों में सर्वे कर सारे इंतजाम कर लिए हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 2024 का साल दुनियाभर में चुनाव का साल है। हमारी टीम चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। देश में 2024 के चुनाव के लिए 96.8 करोड़ वोटर्स हैं, जिसमें पुरुष वोटर्स की संख्या 49.7 करोड़ वोटर्स हैं जबकि महिला वोटर्स की संख्या 47.1 करोड़ से अधिक है। 1.8 करोड़ युवा पहली बार वोट डालेंगे।

 

2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले रजिस्टर्ड वोटर्स की संख्या में 6% की बढ़ोतरी हुई है। चुनाव आयोग ने कहा- दुनिया में सबसे ज्यादा 96.88 करोड़ वोटर्स लोकसभा चुनावों में वोटिंग के लिए रजिस्टर्ड हैं। साथ ही जेंडर रेशो भी 2023 में 940 से बढ़कर 2024 में 948 हो गया है।

देश में लोकसभा की 543 सीटें है। जानकारी के लिए आपको बता बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 चरणों में हुए थे। जबकि 23 मई को रिजल्ट आया था। जबकि 2014 में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 5 मार्च को हुई थी। चुनाव 7 अप्रैल से 12 मई तक 9 चरणों में हुए थे।

Related Posts