Regional

सौ साल बाद होली पर लगने वाला है चंद्र ग्रहण, इन 3 राशियों की बदल जाएगी किस्मत

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

नयी दिल्ली:25 मार्च को होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ग्रहण के समय चंद्रमा कन्या राशि में रहेगा।इस राशि में राहु पहले से ही बैठा हुआ है। वैदिक पंचांग के अनुसार, सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण समय-समय पर लगते रहते है।मानव जीवन पर इनका बहुत प्रभाव पड़ता है।ज्योतिष गणना के अनुसार, होली पर चंद्र ग्रहण लगने का संयोग करीब 100 साल बाद बना है।होली पर ग्रहण लगने की ये घटना 3 राशियों के लिए बेहद शुभ मानी जा रही है।

 

मेष:

 

मेष राशि वालों के लिए यह चंद्रग्रहण लाभकारी साबित हो सकता है। आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। मेष राशि वालों को संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनते दिख रहे है।आत्मविश्वास बढ़त पर रहेगा।

 

तुला:

 

तुला राशि वालों के लिए भी यह चंद्र ग्रहण अनुकूल दिख रहा है। वाहन-संपत्ति की खरीदारी के योग बन रहे है। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। करियर में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी-कारोबार में संतुष्टि मिलेगी।धन का संचय करने में सक्षम रहेंगे।बैंक बैलेंस बढ़त पर रहने वाला है।

 

कुंभ:

 

चंद्र ग्रहण के बाद कुंभ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो सकते है। रोजगार में नए अवसर प्राप्त होंगे।आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। पार्टनरशिप में बिज़नेस करने वालों को विशेष सफलता प्राप्त होगी।घर में शुभ कार्य या मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते है।कुंभ राशि वाले करियर में ऊंचा छलांग लगा सकते है।

Related Posts