Politics

हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने दिया इस्तीफा, झारखंड में राजनीतिक हलचल**

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक सीता सोरेन ने विधायक पद से और झामुमो की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। यह खबर राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मचा रही है और चंपई सोरेन सरकार के खिलाफ खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।

 

इस घटना के पीछे का कारण यह है कि झारखंड सरकार के नए मंत्रिमंडल में चंपई सोरेन के नेतृत्व की सरकार में विधायक सीता सोरेन को मंत्री पद नहीं मिली है। जबकि सरकार गठन के पूर्व बागी विधायकों में वह भी शामिल थी जिन्हें किसी तरह मना लिया गया था। इस घटना से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Related Posts