*गैस सिलेंडर में आग: छोटा गोविंदपुर में जनता मार्केट में हादसा*

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड : पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर जनता मार्केट स्थित मकान संख्या 70 में एक भयानक हादसा हुआ। महेंद्र झा के आवास के किचन में काम करते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। इससे किचन पूरी तरह बर्बाद हो गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना, टाटा मोटर्स की दमकल, और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग को काबू में लिया। इस दुर्घटना में महेंद्र झा के चेहरे को चोट आई होने के समाचार हैं। उन्हें स्थानीय डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और मुख्याधिकारी को नुकसान की रिपोर्ट पेश की। इस दुर्घटना में लगभग 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।