हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, 6 बागी विधायक भाजपा में शामिल, तीन निर्दलीय भी”

न्यूज़ लहर संवाददाता
हिमाचल प्रदेश: राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा चुनाव के दौरान 6 विधायक ने कांग्रेस का छोड़ा और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।
साथ ही, तीन निर्दलीय विधायक भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लिए हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस मौके पर इन विधायकों का स्वागत किया। इस बदलाव से हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक स्थिति में बदलाव आ सकता है।