झारखंड में तापमान में फिर बढ़ोतरी, मौसम विभाग की चेतावनी**

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड : प्रदेश के कई जिलों में फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। तेज धूप के कारण गर्मी का मिजाज भी बढ़ता जा रहा है। हालांकि, कुछ जगहों पर हल्की बारिश के कारण सुबह-शाम सिहरन बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है।
मौसम विभाग ने अभी तक किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। शनिवार को मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। अगले 2 दिनों में तापमान में 4 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी की जा सकती है। मौसम विभाग ने 27 और 28 मार्च को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जरूर जाहिर की है, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा। राज्य में 26 मार्च तक अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।