Crime

रामगढ़ सड़क डिवाइडर पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच जुटी

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड : रामगढ़-पतरातू मुख्य मार्ग में बंजारी रोड आर्मी स्कूल के आगे एक अज्ञात व्यक्ति का शव डिवाइडर में पड़ा मिला।सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों ने देखा तो तुरंत रामगढ़ थाना को सूचना दिया।काफी देर के तक पुलिस नहीं आने पर लोगों ने इसकी जानकारी रामगढ़ एसपी को दी।रामगढ़ एसपी ने तुरंत रामगढ़ पुलिस को भेजा। रामगढ़ पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का शव को अपने कब्जे में ले लिया।

जानकारी के अनुसार व्यक्ति की उम्र लगभग 40 वर्ष की है। पुलिस के अनुसार वह व्यक्ति दिमागी रूप से कमजोर था पुलिस ने शव को सदर अस्पताल भेज दिया है। शव की पहचान की जा रही है।

Related Posts