Crime

जंगली हाथी के हमले में धिराई मुर्मू की मौत, एंबुलेंस की अनुपस्थिति से चौंकाने वाली घटना*

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक टोला मुटकामकोचा में एक जंगली हाथी ने धिराई मुर्मू को कुचल दिया। हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए मुर्मू की मौत घटना के चार घंटे बाद ही उनके घर में हो गई। दुर्भाग्य से, सड़क की खराब हालत के कारण एंबुलेंस लगभग दो किलोमीटर दूर से ही वापस चली गई, जिससे मुर्मू को समय पर उपचार नहीं मिला। इस दुखद घटना की सूचना वन विभाग को दी गई, और वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर जांच शुरू की।

मृतक, धिराई मुर्मू, के पुत्र को 25 हजार रुपये की मुआवजा राशि दी गई है, जबकि वन विभाग के कर्मियों ने बताया कि मृतक के परिजनों को कुल चार लाख रुपये की मुआवजा दी जाएगी। बुधवार को वन एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति की टीम घटनास्थल पर पहुंची, जिसमें पुष्पा महतो, रविन्द्र नाथ महतो, थाना प्रभारी पवन कुमार, प्रभारी वनपाल सुनाराम सबर, और वन रक्षी अभिलाष महतो शामिल थे।

Related Posts