Politics

झारखंड के चुनावी समर में प्रधानमंत्री मोदी सहित कई बड़े नेताओं की होगी जनसभा

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:राज्य की 14 सीटों के लिए चार चरणों में 13 मई से लोकसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव में राज्य की सभी 14 सीटों को जीतने का लक्ष्य भाजपा ने रखा है। इन सीटों पर कमल खिलाने के लिए स्वयं प्रधानमंत्री मोदी चुनावी सभा करने वाले हैं।

झारखंड के चुनावी समर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह तक गरजते हुए दिखाई पड़ेंगे। भाजपा द्वारा केन्द्रीय नेताओं के साथ-साथ प्रदेश स्तर के बड़े नेताओं की चुनावी दौरे का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। बिहार में स्टार प्रचारकों की सूची जारी होने के बाद झारखंड में भी जल्द ही पार्टी स्टार प्रचारकों की सूची जारी करने वाली है।
इस संबंध में राज्यसभा सदस्य और भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू का कहना है कि चुनाव प्रचार को लेकर केन्द्रीय और प्रदेश स्तरीय नेताओं का कार्यक्रम तय हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ सभी बड़े चेहरे शामिल हैं। स्टार प्रचारकों की सूची भी जल्द जारी कर दी जाएगी।

Related Posts