Regional

सोशल मीडिया पर सोनारी व कदमा में तेंदुआ की मौजूदगी से सम्बंधी फेक वीडियो किया जा रहा वायरल, अफवाहों पर ध्यान नहीं दें*

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर शहरी क्षेत्र अन्तर्गत कदमा एवं सोनारी क्षेत्र में तेन्दुआ की मौजूदगी से जुड़ा फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। पिछले दो दिनों में वन विभाग के विशेषज्ञों की टीम एवं भारतीय वन्य संस्थान के विशेषज्ञों ने जांचोंपरांत पाया कि यहां तेंदुआ की मौजूदगी के कोई निशान नहीं हैं। जिला प्रशासन सोशल मीडिया पर वायरल किये जा रहे फेक वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।आम जनता अपने दिनचर्या से संबंधित कार्यों का निष्पादन सुचारू रूप से कर सकते हैं। किसी भी जंगली जानवर को देखे जाने की स्थिति में या किसी प्रकार की सूचना के लिए वन विभाग पूर्ण रूप से सचेत एवं सतर्क है।

 

किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर निम्न मोबाईल नंम्बर पर संपर्क कर जानकारी साझा कर सकते है :-

 

I. 8987790334 – वन प्रमंडल पदाधिकारी, जमशेदपुर

 

II. 9771283269- वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी, मानगो वन प्रक्षेत्र

 

III. 18003456486- (हेल्पलाईन नम्बर) जमशेदपुर वन प्रमंडल कार्यालय।

Related Posts