Crime

भाजपा नेता विकास सिंह की चिंता: मानगो के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में भीषण आग, अधिकारियों की लापरवाही का आरोप**

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के मानगो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में भीषण आग की घटना के बाद भाजपा नेता विकास सिंह ने अधिकारियों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

आग के लगने के करीब दो घंटे हो चुके हैं, लेकिन किसी अधिकारी ने अब तक मामले की सुद तक नहीं ली है। विकास सिंह ने इस संकट का तत्काल समाधान करने की अपील की है, वरना अनिश्चितकालीन मानगों में भीषण जल समस्या उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस घटना के पहले भी कई दिनों से प्लांट में खराबी की जानकारी दी जा रही थी, लेकिन कोई भी अधिकारी या संवेदक इसे गंभीरता से नहीं ले रहा था। इसके परिणामस्वरूप, पानी की समस्या मानगों में गंभीर रूप ले लेगी।

Related Posts