weather report

फिर बदलेगा मौसम का मिजाज़,राज्य के कई जिलों में मेघगर्जन, ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना* 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से में तीन और चार अप्रैल को मौसम खराब रहेगा।तीन अप्रैल को गढ़वा, पलामू और लातेहार में ओलावृष्टि हो सकती है।इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है।मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को रांची समेत झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना है। राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात और हल्की वर्षा होने की संभावना है।

अप्रैल की शुरुआत में झारखंड का पारा 40 डिग्री पार कर चुका है।मौसम विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को डालटनगंज और जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया है।वहीं राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Related Posts