Politics

भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा को जीत दिलाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक भाजपा ‘सबका साथ सबका विकास नीति पर कार्य कर रही है -मंगल सिंह गिलुवा

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित बड़ाजामदा थाना पंडाल मे भाजपा का बैठक रखा गया। बैठक में भाजपा के नए एवं पुराने कार्यकर्ता मिलकर आगे की रणनीति बनाते हुए भाजपा प्रत्याशी सांसद गीता कोड़ा को भारी मतों से विजय बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। भाजपा के वरीय नेता सह मुखिया मंगल सिंह गिलुवा ने कहा कि भाजपा सभी धर्मों, पंथों एवं पद्यतियों को समान आदर देता है। भाजपा का उद्देश्य है, न्याय सबके लिए और तुष्टिकरण किसी का नहीं। इसका व्यावहारिक अर्थ है ‘सबका साथ सबका विकास । मौके पर बताया गया कि आगामी 7 अप्रैल रविवार को भाजपा प्रत्याशी सांसद गीता कोड़ा का आगमन बड़ाजामदा में हो रही है। जहां सभी भाजपा के कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी सांसद गीता कोड़ा कार्यकर्ताओं के साथ बठक कर आगे की रणनीति बनाते हुए दिशा निर्देशित करेंगे। इस मौके पर भाजपा सारंडा मंडल अध्यक्ष कैलाश दास, विधानसभा प्रभारी शंभू हाजरा, बरायबुरु गांव के मुखिया मंगल सिंह गिलुवा, मदन गुप्ता, अजीत सिंह, प्रफुल्लो महाकुड़, नसीब खान, संजीव राय, मनोज सुल्तानिया, रूपा खान, मोनू साहू, राजा तिर्की सहित काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Posts