Uncategorized

जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय के पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्याम किशोर प्रसाद का निधन

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में शनिवार को प्रातः काल 6:25 बजे, जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय के पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्याम किशोर प्रसाद का निधन हो गया। उनके अवकाश प्राप्त करने के बाद 25 अप्रैल 2005 को वे जमशेदपुर जिला बार संघ के सदस्य बने और उसके बाद उन्होंने वकालत करना शुरू किया।

उनके जन्म 18 सितंबर 1944 को हुआ था और लगभग 77 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उनके सुपुत्र अधिवक्ता आशुतोष कुमार अभी जमशेदपुर जिला बार संघ के सदस्य हैं। उन्हें रविवार को प्रातः 9:00 बजे विधिवत रूप से श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिसके पश्चात स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में दाह संस्कार किया जाएगा।

Related Posts