Crime

जमशेदपुर: मानगो के डिमना रोड पर गोलीबारी, 6 अपराधियों को गिरफ्तार

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में बीती रात मानगो के डिमना रोड में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। घटना में दोनों ओर से दो लोग घायल हो गए थे। सिटी एसपी मुकेश लुनायत ने पत्रकारों को इसकी जानकारी दी। गैंगवार के संदर्भ में यह घटना घटी, जिसमें दोनों गुटों के लोगों के बीच उग्र हुई थी जिसमें अमरनाथ सिंह की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने गुड्डू पांडे को भी गिरफ्तार किया, जो कि एक प्रमुख गैंगस्टर हैं। उन्हें संगठन के साथ जुड़ा होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और उनसे तीन पिस्तौल, कारतूस और खोखा बरामद किया गया।

Related Posts