Crime

रांची पुलिस ने ब्राउन शुगर और गांजा सहित कई अवैध मादक पदार्थों के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:रांची, सुखदेव नगर, विधानसभा और डेली मार्केट थाना क्षेत्रों में रांची पुलिस ने अलग-अलग छापेमारी के दौरान ब्राउन शुगर और गांजा सहित कई अवैध मादक पदार्थों के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। उनसे करीब 2.5 लाख का गांजा और ब्राउन शुगर पुलिस ने जब्त किया है।

सुखदेव नगर थाना पुलिस ने देवी मंडप रोड नंबर-5 में छापेमारी करते हुए 500 ग्राम गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें रातू रोड के देवी मंडप का निवासी राज कुमार सिंह, धीरज कुमार सिंह और खादगढ़ा मिलन चौक निवासी अनिल कुमार साव शामिल हैं।

विधानसभा थाना पुलिस ने 4.100 ग्राम गांजा, एक देसी पिस्टल और तीन कारतूस के साथ नया सराय निवासी राजन कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया।

डेली मार्केट थाना पुलिस ने 300 ग्राम गांजा के साथ अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त कृष्णापुरी रोड नंबर एक का रहने वाला है। डेली मार्केट थाना पुलिस ने उसे कैलाश बाबू स्ट्रीट में घेराबंदी कर पकड़ा।

Related Posts