Regional

World Health Day – 7 अप्रैल – विश्व स्वास्थ्य दिवस 🌍*  *विश्व स्वास्थ्य दिवस के जरिए यही है कहना,* *आप सभी हमेशा स्वस्थ्य सुखी रहना।*

 

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

हर साल 7 अप्रैल को दुनियभर में विश्व स्वास्थ्य दिवस यानी वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है। यह दिन ग्लोबल हेल्थ अवेयरनेस बढ़ाने और लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करने और बीमारियों से दूर एक हेल्दी लाइफ जीने के मकसद के साथ मनाया जाता है।

 

विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर खुद की सेहत का ध्यान रखने के साथ ही दूसरों को भी जागरूक और मोटिवेट करें और उन्हें सेहतमंद रहने के लिए प्रेरित करें। वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर आप मैसेजेस, कोट्स और स्लोगन के जरिए परिवार, दोस्तों और खास लोगों शेयर करके स्वस्थ जिंदगी जीने का महत्व सीखा सकते हैं।

*विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास*

 

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाने लगा था। 1950 में पहली बार विश्व स्वास्थ्य दिवस यानी वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया गया। ताकि दूसरे देशों की भागीदारी बढ़ सकें। इस दिवस पर कई स्वास्थ्य मुद्दों, खतरनाक बीमारियों और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाई जाती है। इसके अलावा स्वस्थ जिंदगी जीने के बारे में जागरुक किया जाता है।

 

*वर्ल्ड हेल्थ डे का थीम और महत्व*

 

हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर एक थीम निर्धारित की जाती है। इस साल की थीम ‘My Health, My Right’ (मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार) है। इस दिवस का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था।

(साभार)

Related Posts