Law / Legal

अतिक्रमण हटाने पहुंचे सीटी मैनेजर से व्यापारी उलझे, पुलिस ने लाठीचार्ज किया , व्यापारी घायल 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के बिष्टुपुर डायग्लन रोड़ में अतिक्रमण हटाने पहुंचे जमशेदपुर नगर पालिका के सिटी मैनेजर रवि भारती से व्यापारी उलझ गए। जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग की। इससे कुछ व्यापारी घायल हुए हैं।उनको हिरासत में ले कर थाना ले गयी।इस सूचना पर अपने व्यापारी थाना पहुंच गए। इस घटना से व्यापारियों में आक्रोश है।जिससे विधि व्यवस्था की समस्या पैदा हो गई।

बताया जाता है कि जमशेदपुर नगर पालिका सीटी मैनेजर रवि भारती पुलिस बल के साथ बिष्टुपुर डायग्लन रोड़ में अतिक्रमण हटाने पहुंचे। यहां अतिक्रमण कर बनाए गए सीढ़ी को लेकर दुकानदार सीटी मैनेजर रवि भारती से उलझ गए।

जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर लाठीचार्ज किया। इससे कुछ व्यापारी घायल हुए हैं।वहीं कुछ लोगों को हिरासत लिया गया है।

उनको थाना में रखा गया है। यहां दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है और घायल व्यापारी का इलाज कराने की तैयारी चल रही थी।

Related Posts