Entertainment

दिग्गज एक्टर सयाजी शिंदे को लेकर आई बड़ी खबर

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मों से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक अपना कमाल दिखा चुके एक्टर सयाजी शिंदे को लेकर आई एक खबर ने फैंस को परेशान कर दिया है।

दरअसल, एक्टर को सीने में तेज दर्द की वजह से शुक्रवार देर शाम मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से फैंस उनकी हेल्थ को लेकर परेशान थे। अब एक्टर की हेल्थ पर ताजा अपडेट आ गया है। सयाजी शिंदे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी हेल्थ पर अपडेट दिया। साथ ही फैंस को धन्यवाद भी कहा है।

एक्टर सयाजी शिंदे ने अस्पताल से वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘हेलो, अब मैं ठीक हूं, मेरे चाहने वाले सभी फैंस और मेरे शुभचिंतक सभी मेरे साथ हैं। अब चिंता की बात नहीं है। जल्द ही मैं आपको एंटरटेन करने के लिए हा​जिर हो जाऊंगा, धन्यवाद।’

अभिनेते सयाजी शिंदे यांच्यावर मधमाशांचा हल्ला…! –

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर सयाजी शिंदे को सीने में तेज दर्द उठा था, जिसके चलते उन्हें शुक्रवार को मुंबई के सातारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां डॉक्टर्स ने एक्टर की एंजियोप्लास्टी की। बताया जाता है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो उन्हें आज शाम तक उनको अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

गौरतलब है ​कि सयाजी शिंदे फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उन्होंने अपने करियर में एक्टर के साथ ही विलेन बनकर नाम कमाया है। उन्हें बिग ब्रदर, अंतिम जैसी कई फिल्मों में विलेन के किरदार में देखा गया है। इसके अलावा सयाजी शिंदे शूल, रोड़, संजू, गोविंदा नाम मेरा समेत कई हिंदी, मराठी और साउथ फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Related Posts