Politics

गीता कोड़ा को सामना करना पड़ा ग्रामीणों का विरोध, जेएमएम व बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, देखें वीडियो…

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:लोकसभा चुनाव को लेकर रविवार को पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा के मोहनपुर के हरिया में भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा।

इस दौरान झामुमो और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हो गई। स्थानीय लोगों का कहना था कि उन्होंने पिछले चुनाव में गीता कोड़ा को वोट देकर जीताया था।

बीते पांच वर्षों में उन्होंने कभी क्षेत्र का भ्रमण नहीं किया।वहीं भाजपा में शामिल होकर मतदाताओं का अपमान करने का काम किया।

भारतीय जनता पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के बीच कुछ लोग हरवे-हथियार से लैस दिखाई दिए। वहीं मामला बिगड़ने पर पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्र की। ज्ञात हो कि 13 मई को सिंहभूम सीट पर लोकसभा चुनाव होना है।

Related Posts