पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ने जमशेदपुर में व्यापारियों के साथ हुए बर्बरता पूर्वक कार्रवाई की घोर निन्दा की

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: जमशेदपुर में व्यापारियों की बर्बरता पूर्वक पिटाई मामले में पड़ोसी जिले पश्चिम सिंहभूम से निंदा और विरोध की आवाज उठने लगे हैं।इस संबंध में पश्चिमी सिंहभूम चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज घोर निंदा की है।
विगत दिनों हुई घटना की वीडियो को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि यह लोग पहले से ही मन बनाकर इस घटना को अंजाम देने आए थे।
यदि बात अतिक्रमण की थी, तो उसके लिए लीगल प्रोसीजर होता है। उस प्रोसीजर का पदाधिकारी के द्वारा पालन करना पड़ता है, लेकिन लगता है कि यह बर्बरता पूर्वक कार्रवाई की गई है।
पश्चिम सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष राजकुमार ओझा ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि उच्च स्तरीय जांच कर इसमें सम्मिलित पदाधिकारी और दोषी व्यक्तियों को अभिलंब सजा होनी चाहिए। जमशेदपुर के व्यापारियों का यह अपमान कोई भी सहन नहीं कर पाएगा।