पहले प्रपोज किया, इंकार करने पर आशिक ने छात्रा की चाकू से गोद कर दी हत्या, हुआ गिरफ्तार , मृतिका कांग्रेसी नेता की थी पुत्री

न्यूज़ लहर संवाददाता
कर्नाटक : हुबली में कांग्रेस नेता निरंजन हीरेमठ की बेटी नेहा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। निरंजन हीरेमठ हुबली धारवाड़ म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में पार्षद हैं। नेहा की उस कॉलेज में ही हत्या कर दी गई, जहां वह पढ़ाई करती थी। उसका कत्ल फयाज नाम के युवक ने किया, जो उसका क्लासमेट भी है। पुलिस के अनुसार फयाज ने चाकू से कई वार नेहा पर किए और मौके से भाग गया। नेहा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इस पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी मिल गई है, जिसकी पुलिस ने जांच की है।
फिलहाल पुलिस ने फयाज को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार फयाज ने नेहा को प्रपोज किया था, जिसे उसने ठुकरा दिया था। इसी के चलते उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया।
नेहा की हत्या करने वाला फयाज कर्नाटक के ही बेलगावी जिले का रहने वाला है।
नेहा हुबली के ही केएलई टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी की छात्रा थी, जिसके कैंपस में ही उसका कत्ल कर दिया गया। नेहा के शव को केंपेगौड़ा अस्पताल में रखा गया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।