Crime

टायर फटने के बाद बस अनियंत्रित, महिलाएं समेत कई यात्री घायल, जमशेदपुर में इलाज के लिए पहुंचे

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के पास टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में गिरी एक यात्री बस में हुई दर्दनाक हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं।

यह घटना जमशेदपुर के बागुनहातू से देवघर के मधुपुर में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही यात्रियों के साथ हुई। घटना के बाद सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से उन्हें शुक्रवार को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेजा गया।

घायलों में दुल्हन समेत कई महिलाएं भी शामिल हैं, जिनके नाम हैं

टुनू प्रसाद, किरण देवी, वीणा देवी, अखिलेश कुमार, संतोष कुमार, मोनू कुमार, गीता देवी, सीमा देवी, श्रीदेवी, अवलेश कुमार समेत अन्य। इस हादसे में अन्य यात्री को भी चोटें आई हैं।

Related Posts