Regional

गाजे-बाजे के साथ हुई मां बसंती दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

झारखंड : पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित गुवा के योग नगर स्थित श्री -श्री बसंती दुर्गा मां प्रतिमा का श्रद्धालुओं ने पूजा कॅमेटी संरक्षक अरुण कु श्रीवास्तवा के मार्ग दर्शन एवं दिशानिर्देशानुसार अनुसार गाजे-बाजे के साथ गुवा बाजार स्थित कारो नदी के कुसुम घाट में विसर्जित किया गया। इस दौरान प्रतिमा विसर्जन के दौरान गुवा थाना प्रभारी गोपाल कुमार के चाक चौबंद व्यवस्था के पुलिस प्रशासन भी साथ मौजूद थे।

श्री -श्री बसंती दुर्गा मां प्रतिमा का विसर्जन योग नगर से निकलकर प्रीपेड कॉलोनी, गुवासाई, कल्याण नगर, भट्टीसाई, विवेक नगर, कच्छी धौडा, रेलवे मार्केट, रामनगर, गुवा बाजार होते हुए कारो नदी के कुसुम घाट में रात 10 बजे विसर्जित हुआ। इस दौरान प्रतिमा विसर्जन में श्रद्धालुओं ने जमकर डीजे की धुन पर भक्ति गीतों में सरोवार होते हुए नाचते गाते देखे गए। इससे पूर्व महिलाओं ने सिंदूरदान खेला।

श्री श्री मां बसंती दुर्गा प्रतिमा को सिंदूर लगाकर भावभीनी विदाई दी गई। वही प्रतिमा विसर्जन के दौरान लोग अपने अपने घरों से निकलकर मां दुर्गा के प्रतिमा को नमन किया।योग नगर मे आयोजित दुर्गा पूजा के संदर्भ मे कमेटी के संरक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव के अनुसार 32 वर्षों से लगातार गुवा के योग नगर में विधिवत पूजा आयोजित होती रही है ।इस 33 वें वर्ष मे विशेष तौर से पूजा आयोजन के साथ-साथ माता के जागरण का भी आयोजन किया गया है ।

संरक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि माँ दुर्गा की भक्ति में ही शक्ति है। आज से 32 वर्ष पूर्व गुवा में कहीं भी माँ बसंती पूजा का आयोजन नहीं होता था ।कुछ स्थानीय लोगों ने गुवा के विवेक नगर बंगाली धौड़ा में मां बसंती की दुर्गा पूजा की शुरुआत की थी ।लेकिन आगे चलकर वह अभी बंद हो गया था।तत्पश्चात लोगों की मांग एवं जनकल्याण की भावना से 32 वर्ष पूर्व गुवा के एक नगर में योग नगर में बाँसती मां दुर्गा की पूजा के आयोजन की नींव रखी गई थी।

 

Related Posts