Uncategorized

तेज रफ्तार में कार की पेड़ से हुई सीधी टक्कर..एक की मौत,दो गम्भीर रूप से घायल,घायलों को भेजा रिम्स…

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

झारखण्ड: लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के एनएच-39 देवबार मोड़ के पास अनियंत्रित कार (जे एच 01 बीएम-9480) सड़क किनारे पेड़ में टकरा गई। घटना आज दोपहर एक बजे की है। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि महिला समेत दो घायल हो गए। मृतक की पहचान सरयू प्रसाद केसरी (विश्रामपुर गढ़वा) के रूप में हुई है। जबकि घायलों में राहुल कुमार केसरी (कमड़े,राँची ) और कबूतरी देवी (विश्रामपुर, गढ़वा) शामिल है।

जानकारी के अनुसार एक शादी समारोह से शामिल होकर एक कार में सवार होकर विश्रामपुर से राँची जा रहे थे। इस दौरान देवबार मोड़ के पास कार बेकाबू होकर एक पेड़ में जाकर टकरा गई। जिससे एक की मौत मौके पर ही हो गई।

जबकि कार में बैठे महिला व चालक राहुल केशरी गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से 108 एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों का सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर अखिलेश्वर प्रसाद ने प्राथमिक इलाज की।

इलाज के बाद दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि महिला को पैर टूट गया है। जबकि राहुल को भी गंभीर चोट आई है। आपस में तीनों रिश्तेदारहैं।

Related Posts