Crime

केबुल कंपनी मोड पर हुई गोली चालन में दो आरोपियों को गिरफ्तार, हथियार बरामद

 

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुई गोली चालन की घटना में पुलिस ने सफलता हासिल की है।

नगर पुलिस अधीक्षक ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से खुलासा किया कि इस घटना में स्थानीय कंपनी में स्क्रैप चोरी का मामला शामिल था।

इसमें संदीप सिंह और सूरज सिंह पर फायरिंग की गई थी, जिन्हें बाल-बाल बच गए।

पुलिस ने अनुसन्धान के दौरान सुमित कुमार यादव और विक्की सिंह को गिरफ्तार किया है,

जिनके पास से एक देशी पिस्तौल, एक मैगजीन और एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस अब अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।

Related Posts