Crime

फंदे से लटका मिला पीडीएस डीलर का शव, जांच में जुटी पुलिस

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड : सरायकेला खरसावां जिला के कांड्रा थाना क्षेत्र में एक 85 वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कांड्रा निवासी पीडीएस डीलर शिशुपाल वार्ष्णेय (85) का शव फंदे से लटकता मिला। बताया जा रहा है कि मृतक वीडियो कॉलोनी में किराए के मकान में अकेला रहता था। वह रोजाना सुबह की सैर पर जाते थे, लेकिन बुधवार को वह काफी देर तक सैर पर नहीं निकले।

तब लोग कारण जानने के लिए उसके पास गए तो दरवाजा बंद मिला।काफी आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने किसी तरह दरवाजा खोला।दरवाजा खुलते ही लोग दंग रह गए।लोगों को शिशुपाल वार्ष्णेय का शव फंदे से लटका मिला।

इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

हालांकि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Posts