Regional

“सीमा सुरक्षा बल के जवान मटकुराम हेंब्रम का निधन”

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:सीमा सुरक्षा बल के 51 वर्षीय जवान मटकुराम हेंब्रम का धालभूमगढ़ प्रखंड के कोकपाडा पंचायत अंतर्गत सरफडांगा गांव निवासी का निधन हो गया। उन्हें कोलकाता के सरोज गुप्ता कैंसर अस्पताल में इलाज के बाद रविवार की शाम को मृत्यु हो गई।

जवान मटकुराम हेंब्रम के पार्थिव शरीर को उनके यूनिट के जवानों और दो अफसरों ने सीमा सुरक्षा बल के वाहन से कोलकाता से लेकर आए

और उनके पैतृक आवास पर समाज की रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ करवाया।

जवानों ने अपने सहयोगी को सेना के नियमानुसार गॉड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। गार्ड ऑफ ऑनर में 24 गोलियों की सलामी दी गई।

Related Posts