Crime

जमशेदपुर में टाटा स्टील के कर्मचारी ने किया आत्महत्या, पुलिस ने जांच शुरू की”

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के कदमा स्थित टाटा स्टील के क्वार्टर में आज टाटा स्टील के कर्मचारी मनीष दास ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पडोसियों को मिली जब मनीष का एक मित्र उनके घर पर मिलने आया,

लेकिन दरवाजा भीतर से लगा हुआ था। पुलिस को जानकारी मिलते ही, उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का आदेश दिया है।

घटना के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू की है।

घटना के समय मृतक के परिजन शहर से बाहर गए हुए है।इस घटना की सूचना उनको पुलिस ने दी है।

Related Posts