साकची में अतिक्रमण हटाने के दौरान जमशेदपुर नगर पालिका के अधिकारियों से उलझे लोग, लगाया भेदभाव का आरोप

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में व्यापारियों पर हिंसक हमला करने के बाद जमशेदपुर नगर पालिका पुनः जग गया है।आज साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत आमबगान मैदान के समीप साना कॉम्प्लेक्स के सामने से कई संस्थान और दुकानों के आगे से अवैध रूप से निकला गया छज्जा और सीढ़ी को तोड़ दिया।इस दौरान जमशेदपुर नगर पालिका से लोग उलझ गए।
लोगों ने आरोप लगाया कि जमशेदपुर नगर पालिका के लोग पहले अतिक्रमण करवाते हैं और बीच में तोड़ने पहंच जातें।जब अतिक्रमण हो रहा था तब चढ़ावा लेकर आंखें बंद कर लेते हैं। वहीं जेएनएसी के अतिक्रमण हटाओ अभियान का जमकर विरोध किया।
इसके बाद भी जेएनएसी के अधिकारी और होमगार्ड के जवानों ने अतिक्रमण हटाया और अवैध रूप से अतिक्रमण तोड़ दिया।साथ ही अतिक्रमण करने वालों को हिदायत भी दी गई कि अवैध अतिक्रमण हटा लें। गौरतलब हो कि जमशेदपुर नगर पालिका रसूखदारों की सुनती है क्योंकि साकची बाजार स्थित पुलिस टीओपी के भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाए गए दो दुकानों पर हाथ डालने से बच रही हैं।
बताया जा रहा कि अतिक्रमण कराने में पुलिस, भूमाफिया और जमशेदपुर नगर पालिका के साथ टिस्को लैंड डिपार्टमेंट के तहसीलदार राजीव शर्मा , राज सिंह एवं कुछ अधिकारियों का हाथ है।
बदले में उनको अच्छी खासी नज़राना मिला है यह जांच का विषय है।इस पर जांच होनी चाहिए।
एक तरह से हाईकोर्ट के आदेश का उलंघन का भी मामला है।