World

National News: वित्तमंत्री सीतारमण से मिले झारखंड के उद्योगपति, रांची लैंड स्कैम के आरोपी विष्णु अग्रवाल; JMM ने किया तंज**

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:रांची के होटल रेडिशन ब्लू में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने झारखंड के उद्योगपति, रांची लैंड स्कैम के आरोपी विष्णु अग्रवाल से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विवाद को और बढ़ाया। जेएमएम ने इस मुलाकात के सम्बंध में सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, “हाथ कंगन को आरसी क्या, पढ़े लिखे को फ़ारसी क्या। झारखंड की जनता सब विष्णु-बाबू लीला देख और समझ रही है।”

 

विष्णु अग्रवाल की सीतारमण से मुलाकात के बाद झारखंड की सियासत में गरमाहट बढ़ गई है। इसके बाद विवादित मुद्दों पर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। ईडी द्वारा अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद, यह मुलाकात और भी महत्वपूर्ण बन गई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी इस मुलाकात में शामिल थे।

 

होटल रेडिशन ब्लू में आयोजित कार्यक्रम में सीतारमण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हैं।

 

Related Posts