Regional

Jharkhand News:ऊर्जा मित्रों के अन्याय का समर्थन: झारखंड विद्युत मानव दिवस कर्मी संघ*

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला में झारखंड विद्युत मानव दिवस कर्मी संघ ने जमशेदपुर के कई ऊर्जा मित्रों के खिलाफ अन्याय का मुद्दा उठाया है। संघ के प्रमुख विश्वास भाजन और अध्यक्ष रविभूषण शर्मा ने बताया कि बहुत से ऊर्जा मित्रों को कंपनियों द्वारा अन्यायपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है।

 

उन्होंने यह समस्या समाधान के लिए सरकारी और निगमीय अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में
झारखंड विद्युत मानव दिवस कर्मी संघ ने संबंधित विभाग के अलावा मंत्री को पत्र लिखा है। जिसमें बताया गया है कि हम संघ के सदस्य ऊर्जा मित्रों के साथ उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य अन्यायपूर्ण व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाना और उन्हें समाधान के लिए जागरूक करना है। हम आपसे आशा करते हैं कि आप हमारे मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान देंगे और हमें न्याय दिलाने में सहायता करेंगे।

Related Posts