Uncategorized

Jharkhand Political News:सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा व पलामू में चुनाव प्रचार थमा,13 मई को मतदान* 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड : देश के चौथे और झारखंड के पहले चरण के चुनाव के लिए सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा व पलामू में शनिवार को चुनाव प्रचार थम गया। संबंधित क्षेत्रों में शाम पांच बजे से सभा, रैली, बैठक या लाउस्पीकर के जरिये प्रचार करने की अनुमति नहीं होगी।हालांकि, प्रत्याशियों डोर-टू-डोर प्रचार जारी रख सकेंगे।13 मई को चारों लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने बताया कि मतदान के लिए बूथों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

मतदान कार्य के लिए बूथों पर पर्याप्त संख्या में इवीएम उपलब्ध करा दिये गये हैं। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से ये चारों सीटें एसटी और एससी के लिए आरक्षित हैं।पलामू एससी और लोहरदगा, खूंटी और सिंहभूम सीट एसटी के लिए आरक्षित हैं।चुनाव प्रचार थमने के साथ ही प्रत्याशी घर-घर जाकर लोगों से उनके पक्ष में वोट देने की अपील करेंगे।प्रदेश के चारों सीटों पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मंत्री जोबा मांझी सहित तीन मौजूदा सांसद चुनावी मैदान में है। मौजूदा सांसदों में पलामू से विष्णु दयाल राम, खूंटी से अर्जुन मुंडा, सिंहभूम से गीता कोड़ा का नाम शामिल हैं।इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस के दो और झामुमो-राजद के एक-एक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

विदित हो कि सिंहभूम संसदीय सीट पर 13 मई मतदान होगा।मतदान सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक चलेगा।सिंहभूम संसदीय सीट में कुल मतदाताओं की संख्या 14,47562 है,जिसमें महिला की संख्या 735923 व पुरुष 711606 है। जबकि युवा मतदाताओं की संख्या 61 828 है।यहां पर कुल मतदान केंद्र 1715 है जिसमें 877 संवेदनशील व 838 सामान्य मतदान केंद्र है।स्ट्रांग रुम की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होंगी, जीपीएस सिस्टम से पोलिंग कर्मचारियों की मॉनिटरिंग की जा रही है।इसकी जानकारी सिंहभूम के जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त ने दी।

 

Related Posts