Politics

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने डाला वोट, पत्नी मीरा ने भी किया मतदान

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: केंद्रीय जनजातीय, कृषि व कल्याण मंत्री और खूंटी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने खरसावां में पूर्व प्राथमिक विद्यालय, खेलारीसाई के बूथ नंबर 172 में वोट डाला।वोट डालने के बाद उन्होंने अपनी ऊंगली पर लगे स्याही के निशान को दिखाया।उनके साथ उनकी धर्मपत्नी मीरा मुंडा भी मतदान करने पहुंची थी।अर्जुन मुंडा ने कहा कि वोटरों में काफी उत्साह है।बूथों पर लाइन में वोटर अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। उन्होंने दावा किया कि उनकी जीत तय है और केन्द्र में भाजपा की सरकार बनेगी।

 

Related Posts