Crime

West Bengal News:वोटिंग के बीच हिंसा, घर जाते समय TMC कार्यकर्ता की हत्या, बम धमाके में हुई मौत

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

पश्चिम बंगाल : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) की 96 सीटों पर वोट डाले जा रहे है।इस चरण में आंध्र प्रदेश की 25 सीटों, बिहार की पांच सीटों, झारखंड की चार सीटों, मध्य प्रदेश की 8 सीटों, महाराष्ट्र की 11 सीटों के लिए मतदान हो रहा है।इसके अलावा ओडिशा की चार सीटों, तेलंगाना की 17 सीटों, उत्तर प्रदेश की 13 सीटों, पश्चिम बंगाल की आठ सीटों, जम्मू-कश्मीर की एक सीट के लिए वोट डाले जा रहे है।इस चरण के दौरान 17.7 करोड़ मतदाता एक लाख 92 हजार मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर 1717 उम्मीदवारों में से अपनी पसंद के प्रतिनिधि चुनेंगे।इस काम में 19 लाख मतदान कर्मचारी लगाए गए हैं।कुल मतदाता में से 8.97 करोड़ पुरुष और 8.73 करोड़ महिला मतदाता हैं। कुल 17.7 करोड़ मतदाताओं में से 12.49 लाख 85 साल से ज्यादा उम्र के हैं।चुनाव पर निगरानी के लिए 364 ऑब्जर्वर और 4661 उड़नदस्ते हैं।इनके अलावा 4438 स्टेटिक सर्विलांस टीम भी चुनाव क्षेत्र में होंगी।दस राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित इन चुनाव क्षेत्रों में 1016 अंतर राज्यीय सीमा और 121अंतर राष्ट्रीय सीमा चेक पोस्ट हैं।पश्चिम बंगाल के बोलपुर लोकसभा क्षेत्र के केतुग्राम में अज्ञात बदमाशों ने TMC कार्यकर्ता की हत्या कर दी।पूर्वी बर्दवान के केतुग्राम इलाके में एक टीएमसी कार्यकर्ता मिंटू शेख पर कल देर रात अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर क्रूड बम फेंक दिया।शुरुआती जानकारी के मुताबिक शेख अपने घर वापस जा रहे थे। तभी बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।घर जाते समय उसके ऊपर बम फेंका गया। धमाके में उसकी जान चली गई।

 

Related Posts