Crime

Jamshedpur News Mango:प्रेम विवाह के बाद पति ने फंदे से लटक कर दे दी जान

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड : पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत गुरुद्वारा बस्ती रोड के रहने वाले 25 वर्षीय आकाश प्रधान ने अपने घर में फंदे से लटक कर जान दे दी। इसके बाद परिवार वाले आनन-फानन में उसे फंदे से उतार कर एमजीएम लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इस घटना को लेकर आकाश के पिता रिंकू प्रधान ने बताया कि उसका बेटा साकची स्थित बुक स्टोर में काम करता है। वर्ष 2021 में उसने जानकी प्रधान से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ माह बाद से ही दोनों के बीच अनबन होने लगी। इसके बाद वे लोग मानगो में अलग घर लेकर रहने लगे, लेकिन यहां भी दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहता था। पिता ने बताया कि उनके झगड़े सुलह कराने के लिए सवेरे गए थे और समझा बुझा के लौट गए, लेकिन शाम को 4 बजे खबर मिली थी आकाश ने फांसी लगा ली है। इसके बाद उसे फंदे से उतारकर अस्पताल में पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

Related Posts