Politics

जमशेदपुर में भाजपा पर जमकर बरसें अरविंद केजरीवाल,इंडी गठबंधन के प्रत्याशी के लिए मांगी वोट

 

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जमशेदपुर लोकसभा सीट के इंडी गठबंधन प्रत्याशी समीर मोहंती के पक्ष में चुनावी सभा की। उन्होंने कहा कि झारखंड का बच्चा बच्चा हेमंत सोरेन से प्यार करता है।इस वक्त आपके दिल पर क्या गुजर रही होगी की आपका अपना भाई जेल में है। उनको राजनीतिक षड्यंत्र के तहत जेल में डाल दिया।उनकी पत्नी कल्पना झांसी की रानी बनकर मोदी को चुनौती दे रही हैं।भाजपा को उसका दांव इस बार उल्टा पड़ेगा।पिछली बार झारखंड में गठबंधन को 2 सीट आई थी लेकिन इस बार हम 14 सीट जीतेंगे।कहा कि दिल्ली के 2.5 करोड़ लोग हेमंत सोरेन के आभारी हैं।कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी थी।मैंने हेमंत की कॉल किया तो तुरंत ऑक्सीजन मिली। इसलिए दिल्ली कहती है- वी ऑल लव यू हेमंत सोरेन।

हेमंत आदिवासी समाज के बड़े नेता

केजरीवाल ने कहा मोदी सरकार ने हेमंत सोरेन को जेल में डाला।किसी को जेल में तब डाला जाता है जब कोर्ट जेल भेजती है।दोषी मानती है, जबकि हेमंत सोरेन के खिलाफ ऐसा कोई आदेश नहीं है।फिर भी जेल में डाल दिया।मोदीजी ये गुंडागर्दी है। हेमंत सोरेन आदिवासी समाज के सबसे बड़े नेता हैं। गुजरात, एमपी और छत्तीसगढ़ में लोग उन्हें मानते हैं।पूरे देश में हेमंत सोरेन आदिवासी समाज के नेता हैं।उनके पिता शिबू सोरेन झारखंड बनाने को जेल गए। लाठी खाई।ये नहीं देखने के लिए कि झारखंड में उनके बेटे को ही जेल में डाल दिया जाए। गुरुजी की तबीयत खराब है लेकिन मोदी में इतनी दया नहीं कि बीमार पिता को बेटे का सहारा मिल सके।इन सबसे आदिवासी समाज में गुस्सा है।
हेमंत जेल में रहेंगे या बाहर आयेंगे ये जनता पर निर्भर करता है।


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि झारखंड में अगर बीजेपी एक भी सीट जीती तो विडंबना है।हेमंत सोरेन जेल में रहेंगे या बाहर रहेंगे ये आप पर निर्भर करता है।इंडिया को वोट दिया तो हेमंत सोरेन बाहर आएंगे।कहा कि मोदी में इतना घमंड है कि तानाशाही करते हैं। कल उनके प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा की भगवान जगन्नाथ मोदीजी के भक्त हैं।मोदी क्या भगवान से ऊपर हैं? इस अहंकार का खात्मा होना चाहिए। नारा लगाते हैं कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाए हैं। आप कैसे उन्हें ला सकते हैं।उनका अहंकार चूर करना होगा।

मोदी को हटाना, देश को बचाना है

उन्होंने कहा कि भाजपा 400 सीट का नारा दे रही है।कहते हैं मोदीजी को बड़ा काम करना है।आरक्षण खत्म करना है।यदि आरक्षण बचाना है तो सोना भूल जाइए।मोदी को हटाना होगा और देश को बचाना है। केजरीवाल ने कहा मैं यहां भाई हेमंत सोरेन के लिए आया हूं। हाथ जोड़कर आपसे भीख मांगने आया हूं कि देश बचाइए।यह चुनाव देश के अस्तित्व का चुनाव है।

Related Posts