Crime

एक ही परिवार के 6 लोगों ने की आत्महत्या की कोशिश, काट लीं हाथ की नसें, इस वजह से उठाया ये खौफनाक कदम

न्यूज़ लहर संवाददाता
यूपी: एक व्यापारी के परिवार ने कर्ज के दबाव में खौफनाक कदम उठा लिया। परिवार के 6 लोगों ने हाथ की नसें काट लीं और जान देने की कोशिश की। अस्पताल ले जाने पर एक शख्स को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि 5 लोगों का इलाज जारी है। मामला फरीदाबाद के सेक्टर-37 का है। जहां एक देशी घी और खाद्य तेल के व्यापारी और फैमिली के 5 सदस्यों ने जान देने की कोशिश की है।

इन लोगों ने वीरवार रात को अपने हाथों की नसें काट लीं। जिसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची और सभी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां 70 साल के श्याम लाल गोयल को मृत घोषित कर दिया गया। 67 साल की उसकी पत्नी साधना गोयल, 45 वर्षीय बेटा अनिरुद्ध गोयल, 42 साल की पत्नी निधि गोयल, अनिरुद्ध का 19 साल का बेटा धनंजय गोयल और हिमांक गोयल का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर है।


बताया जा रहा है कि श्याम लाल का दिल्ली के चांदनी चौक पर खारी बाबली में देशी घी और खाद्य तेल का कारोबार है। उन्होंने दिल्ली के किसी आदमी से काफी कर्ज ले रखा था। जिसको चुकाने को लेकर वह तनाव में था। वीरवार रात को पौने 12 बजे 3 लोग कार लेकर कर्जा वसूलने आए थे। जैसे ही ये लोग अंदर जाने लगे, मकान में मौजूद विदेशी नस्ल के कुत्तों ने हमला कर दिया। इन लोगों ने घर का गेट तोड़ दिया, लेकिन अंदर नहीं जा सके। इसके बाद आरोपी मकान के गार्ड को अपने साथ बैठाकर कार में ले गए। इसके बाद दिल्ली के लाजपत नगर में सिक्योरिटी गार्ड को छोड़ दिया। गार्ड वापस घर आया, तो उसे वहां पुलिस मिली।


बताया जा रहा है कि अनिरुद्ध गोयल अपने दोस्त का फोन नहीं उठा रहे थे। काफी देर फोन रिसीव नहीं करने पर उनको एक दोस्त घर आया। जिसके बाद देखा कि सभी खून से लथपथ हैं। इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर पड़ोसियों को जगाया। फिर 112 पर सूचना देकर पुलिस बुलाई गई। श्याम लाल गोयल के शव को पुलिस ने बीके हॉस्पिटल में रखवा दिया है। सराय ख्वाजा के एसएचओ ने बताया कि साधना गोयल और निधि गोयल की हालत खराब है। पुलिस आरोपियों के बारे में पता कर रही है।

Related Posts