Regional

विश्व पर्यावरण दिवस को ले गुवा वन विभाग ने की कार्यक्रमों की शुरुआत… स्वच्छता सुव्यवस्था की सीढ़ी है -रेंजर परमानंद रजक

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

झारखंड : पश्चिम सिंहभूम जिला में विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत गुवा वन विभाग द्वारा 26 मई से लेकर आगामी 5 जून तक के लिए की गई। 26 मई रविवार को तीन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह तीनों कार्यक्रम गुवा वन विभाग के कार्यालय से शुरुआत की गई। कार्यक्रम वन क्षेत्र पदाधिकारी रेंजर परमानंद रजक के अध्यक्षता मे की गई।
जिसमें सबसे पहले स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को संदेश देते हुए वन विभाग पदाधिकारी परमानंद रजक ने कहा कि हमें स्वच्छता अपने घर से शुरुआत करनी चाहिए। और इसके लिए लोगों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करें। स्वच्छता सुव्यवस्था की सीढ़ी है।इसके बाद सभी लोगों ने गुवा वन विभाग कार्यालय एवं आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई की गई।

उसके बाद पर्यावरण को बचाने को लेकर वन विभाग परिसर में वृक्षारोपण के लिए गड्ढा खोदा गया। इस दौरान लोगों को संबोधित कर वन क्षेत्र पदाधिकारी परमानंद रजक ने संदेश दिया कि बहुत ही जल्द मानसून आने वाली है। और खोदे गए गड्ढे पर वृक्षारोपण कर क्षेत्र में हरियाली लानी है। पेड़ पौधे रहेंगे तभी पर्यावरण सुरक्षित रहेंगे। पेड़ों को ना काटे, ज्यादा से ज़्यादा पेड़ पौधे लगाए। उसके बाद प्लास्टिक सफाई अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत लोगों कों जागरुक करते हुए श्री रजक ने कहा कि प्लास्टिक एक ऐसा तत्व है जिसको हम पूरी तरह से खत्म नहीं कर सकते हैं। इसलिए प्लास्टिक का उपयोग न करें। साथ ही लोगों को भी प्लास्टिक का उपयोग नहीं कर कपड़े का थैला उपयोग में लाने को लेकर प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में लोगों को प्लास्टिक का बहिष्कार कर जुट से बनें थैला का उपयोग करने के लिए थैला वितरण किया गया। इस दौरान मौके पर वन विभाग के कर्मी एवं मजदूर मौजूद थे।

Related Posts