Weather Update:चक्रवाती तूफान रेमल का असर रांची सहित झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में भी देखने को मिलेगा

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: चक्रवाती तूफान रेमल का असर रांची में अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसे लेकर मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने की संभावना है। आसमान में भी इस दौरान बादल छाए रहेंगे।
मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने दो दिनों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। बताया गया कि 27 मई को निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावे उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, धनबाद, गिरिडीह, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज के साथ-साथ दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने की संभावना है।
मौसमी गतिविधियों के साथ वज्रपात होने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 28 मई को निकटवर्ती मध्य हिस्से और उत्तर पूर्वी हिस्सों में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
रांची में 27 मई को सामान्यत: बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा होने के संकेत हैं जबकि 28 मई को भी आंशिक बादल छाए रहने और मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है।