Crime

स्ट्रीम बार गोलीकांड : आरोपी अभिषेक सिंह गिरफ्तार, बिहार में रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड : बार में बीते रात डीजे कर्मी संदीप की गोलीमार कर हत्या का मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिहार से अभिषेक सिंह को रांची पुलिस ने टावर लोकेशन के आधार पर पकड़ा है।अभिषेक को पुलिस रांची लेकर लौट रही है।

क्या है मामला

चुटिया थाना क्षेत्र के एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार में विवाद के बाद डीजे संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बार में म्यूजिक चलाने को लेकर विवाद हुआ था। दरअसल, रांची के एक्ट्रीम स्पोर्ट्स बार में 4 से 5 लड़के बैठकर शराब पी रहे थे, तभी DJ संचालक संदीप और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से उनका विवाद हो गया।

Related Posts