Crime

डीजे संदीप हत्याकांड:दौड़ा दौड़ा कर नंगे कर बाउंसरों ने पीटा था,गुस्से में आकर की डीजे संदीप की हत्या फिर बार में अंधाधुंध फायरिंग,आरोपी गया से गिरफ्तार…

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:राजधानी राँची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित एक्स्ट्रीम स्पोर्टस बार एंड ग्रिल में रविवार की देर रात 1.18 बजे एक युवक संदीप प्रमाणिक उर्फ सैंडी की गोली मार हत्या कर दी गई। मृतक 24 परगना पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। हालांकि राँची पुलिस ने मामले में त्वररित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ विक्की को हजारीबाग और गया पुलिस के सहयोग से गया जिले से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके तीन अन्य साथियों को भी हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। हत्या की घटना के बाद पुुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह के सेल सिटी स्थित आवास पर भी छापमारी की लेकिन वहां ताला बंद मिला।पुलिस ने ताला तोड़कर घर से 50 से ज्यादा एटीएम कार्ड और एक दर्जन से ज्यादा लग्जरी वाहनों के आरसी बुक सहित अन्य समान बरामद किया है।

घटना के संबंध में वहां के कर्मियों व अन्य लोगो के माध्यम से जानकारी मिली है की रात 10.30 बजे अभिषेक सिंह अपने साथियों के साथ बार में आए।वहाँ अन्य कुछ ग्राहकों के साथ झगड़ा हो गया।उसके बाद बार के स्टाफ और बाउंसर ने सभी को बाहर जाने बोला उसके बाद फिर अभिषेक सिंह अपने साथियों के साथ आया। जिसके बाद बार में स्टाफ और बाउंसरों के साथ मारपीट हो गई।बाउंसरों ने अभिषेक सिंह को नंगा कर जमकर पीटा था।उसके कपड़े फट गए। उसे बार से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद ही अभिषेक सिंह बार से बाहर निकला। गुस्से में वह अपना हथियार लेकर करीब सवा एक बजे रात में फिर आया।इस बार डीजे संदीप को देखते ही उसने उसे गोली मार दी।मिली जानकारी के अनुसार संदीप ने भी बार में गाना बंद कर दिया था। इसलिए वह उससे भी गुस्सा था। उसने अपना गुस्सा उतारने के लिये बार में बाहर से कई राउंड फायरिंग की।मृतक सन्दीप कोलकाता के रहने वाले थे।कई साल से डीजे बजाने का काम कर रहा था।एक्सटीम बार में 20 दिनों पहले आया था।बताया जाता है कि एक्स्ट्रीम बार सुनैना एग्रो प्राइवेट लिमटेड कम्पनी का है।इस कम्पनी से फ्रेंचाइजी लेकर विशाल सिंह और उनके सहयोगी द्वारा संचालित कर रहे हैं।करीब एक महीने पहले ही बार को फिर शुरू किया गया है।

एसएसपी और सिटी एसपी चुटिया थाना परिसर में प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए

पुलिस ने बताया अभिषेक और बार के बाउंसरों के बीच हुई थी मारपीट

 

अनुसंधान के क्रम में पुलिस को यह जानकारी मिली की बार में अभिषेक सिंह उर्फ विक्की, शमीरउद्दीन,आयाम अनवर, प्रतीक, मृत्युंजय यादव उर्फ मिथुन, प्रकाश एवं प्रकाश के दोस्त व बार के बाउंसरों के बीच मार पीट हुई थी। घटना के करीब दो से ढाई घंटे बाद उन्हीं में से एक व्यक्ति जिसकी पहचान अभिषेक सिंह उर्फ विक्की के रूप में की गई वह दोबारा रात 1.18 में बार में आया और उसने बार के डीजे संदीप प्रमाणिक को गोली मार दी। फिर वहां से अपनी कार से भाग निकला। भागने के क्रम में उसकी कार कचहरी रोड में एक्सीडेंट हो गया। जहां कार को वह छोड़ वहां से दूसरी गाड़ी से गया भाग निकला। राँची पुलिस ने हजारीबाग पुलिस और बिहार के गया पुलिस की मदद से उसे गया से गिरफ्तार किया। भागने के क्रम में प्रयुक्त दो वाहन को भी जब्त किया गया है। उक्त घटना के संबंध में चुटिया थाना काण्ड संख्या 117/24, दिनांक 27.05.2024, धारा- 302/120B/34 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक सिंह के सेल टाउन स्थित भाड़े के मकान में रहता है।उसका अपना घर पुनपुन पटना बताया जाता है।

डीजे सन्दीप प्रमाणिक उर्फ सैंडी

उसके पास से दो आर्म्स लाइंसेंस मिले दोनों फर्जी

राँची पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके नाम से असम राज्य से जारी हथियारों के लाइसेंस मिले। उक्त लाइसेंस को उपायुक्त, राँची के शस्त्र शाखा से जानकारी ली गई तो पाया गया कि ऐसी कोई प्रविष्टि उक्त लाइसेंस की नहीं है। प्रथम दृष्टया दोनों लाइसेंस फर्जी मिला हैं। जिस कार से अभिषेक सिंह उर्फ विक्की घटना स्थल से फरार हुआ था, उसे पुलिस ने खोजबीन कर जब्त किया है। वहीं बार में चले गोली और कार की पुलिस ने एफएसएल जांच भी कराई है।

इन्हें पुलिस ने लिया है हिरासत में

पुलिस ने बार के बाउंसर के साथ मारपीट में शामिल अभिषेक सिंह उर्फ विक्की को जहां गिरफ्तार किया है वही उसके तीन साथियो को हिरासत में लिया है। उनमें रामगढ़ का रहने वाला यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर प्रतीक, मोरहाबादी का रहने वाला मो. समीरूद्दीन, और होटवार का रहने वाला मृत्युंजय कुुमार यादव शामिल है। इन तीनों से पूछताछ की जा रही है। प्रतीक रामगढ़ में यूनियन बैंक में मैनेजर है। मुख्य आरोपी अभिषेक के दो सहयोगी मिथुन और समीरुद्दीन को पुलिस ने राँची से पकड़ा।गिरफ्तार अभषेक सिंह उर्फ विक्की

पत्नी,भाभी और पिता को भी लिया हिरासत में

राँची पुलिस ने आरोपी अभिषेक की पत्नी और उसकी भाभी उसके बाद उसके पिता को हिरासत में लिया।चुटिया थाना सभी से कई घंटे तक पूछताछ की गई।वहीं महिला को हिरासत में लेने की सूचना पर मुख्य आरोपी अभिषेक के भाई का वकील चुटिया थाना पहुँचे।वकीलों ने महिलाओं को थाना में लाने का कारण सिटी एसपी राज कुमार मेहता से पूछे।सिटी एसपी ने वकीलों से कहा पूछताछ के लिए लाया गया है।एसपी ने उन्हें समझाया कि अभिषेक की गिरफ्तारी के लिए उनसे भी पूछताछ जरूरी है।आरोपी के बारे में जानकारी ली जा रही है।उसके बाद सभी वकील चले गए।इधर जब अभिषेक की गिरफ्तारी हो गई इसके बाद परिजनों को पुलिस ने छोड़ा।

Related Posts