भीषण गर्मी में यात्री बेहोश होकर रेलवे स्टेशन पर गिर पड़ा, स्थिति गंभीर

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पलामू जिला स्थित डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर एक यात्री गुरुवार की दोपहर गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद अन्य यात्रियों ने रेलवे जीआरपी थाना की पुलिस को सूचित किया। जानकारी मिलते ही जीआरपी थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बेहोश व्यक्ति को इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बावजूद भी व्यक्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, व्यक्ति का नाम अनिल कुमार अवस्थी है, जो उत्तर प्रदेश के कानपुर जूही कॉलोनी के रहने वाले हैं। यदि कोई भी व्यक्ति इन्हें पहचानते हैं, तो कृपया झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर अस्पताल में पहुंचकर अस्पताल के कर्मचारियों से संपर्क करें।