Crime

चौपारण मोहदी मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा व्यक्ति घायल

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

बिहार:चौपारण के मोहदी मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से अपने घर जा रहे थे उसी बिच अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक अस्पताल चौपारण लाया गया।

जिसके बाद दोनों को इलाज कर बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया, दोनों बाइक सवार बसरिया के रहने वाले हैं, शीतल भुईयां पिता बालदेव भुईयां, बिक्रम भुईयां पिता सुरेंद्र भुइयां, हजारीबाग जाने के क्रम में रास्ते में ही शीतल भुइयाँ की मौत हो गयी। शीतल भुइयाँ का यही 22 अप्रेल को इटखोरी प्रेमनगर निवासी जीतन भुइयाँ की पुत्री करिश्मा के साथ विवाह हुई थी।

Related Posts